ReePrime
मलंग : फिल्म समीक्षा

Hosted by Dailymotion. For legal issues report at the Copyright Center, report us on DMC, or use the Instant Removal tool.

मलंग : फिल्म समीक्षा

W
Webdunia

12 Views • Feb 07, 2020

Description


'कहानी कमजोर और स्टाइल पर जोर' वाली बात का शिकार बॉलीवुड की कई फिल्में रह चुकी हैं और इस लिस्ट में ताजा नाम 'मलंग' का है। फिल्म की कहानी औसत है। आप जितना यकीन करेंगे उतनी ही अच्छी लगेगी।



फिल्म देखते समय कई सवाल भी उठेंगे, जिनमें से कुछ का जवाब फिल्म के अंत में दिया भी गया है। कुछ जवाब संतुष्ट करेंगे तो कुछ अंसतुष्ट। कुछ के जवाब ही नहीं मिलेंगे, बावजूद इसके ये 'टाइम पास' मूवी है तो इसकी वजह है मोहित सूरी का निर्देशन।



मोहित ने कहानी को अपने अंदाज में कहा है और उनका यह अंदाज दर्शकों को फिल्म से अंत तक जोड़े रखता है और यही फिल्म की कामयाबी है।



आइडिया तो अच्छा है। गोआ, ड्रग्स, लव-स्टोरी, रिवेंज ड्रामा, पुलिस को चैलेंज करने वाला किलर, लेकिन इन बातों को पिरोने वाली कहानी कहीं-कहीं कमजोर पड़ गई है, इस कारण फिल्म में थ्रिलिंग मोमेंट्स के साथ-साथ बोरिंग मोमेंट्स भी झेलने पड़ते हैं।



गोआ में अद्वैत (आदित्य रॉय कपूर) और सारा (दिशा पटानी) की मुलाकात होती है। दोनों 'सुकून' और 'मजे' की तलाश में गोआ आए हैं। अपने परिवार से नाराज हैं। मुलाकात प्यार में बदल जाती है। हालात ऐसे बनते हैं कि अद्वैत एक-एक कर पुलिस वालों की हत्या करना शुरू कर देता है।



वह पुलिस ऑफिसर आगाशे (अनिल कपूर) को चुनौती देकर हत्याएं करता है। माइकल (कुणाल खेमू) और आगाशे उसे किसी भी हालत में पकड़ना चाहते हैं।



इस पकड़ा-धकड़ी में ही दो-तिहाई फिल्म खर्च कर डाली है। बीच-बीच में रोमांस के जरिये कहानी को आगे बढ़ाया गया है। फिल्म आधी होने के बाद थोड़ा बोर करने लगती है क्योंकि अद्वैत क्यों पुलिस वालों को मार रहा है, इस सवाल का जवाब देने में काफी देर लगाई गई है। इसके पहले की दर्शकों की फिल्म में रूचि खत्म हो जाए, कारण को सामने पेश कर दिया गया है।



यह कारण आपको पसंद आ गया तो फिल्म आपको अच्छी लगेगी। नहीं भी आया तो भी फिल्म ठीक-ठाक लगेगी क्योंकि मोहित सूरी का कहानी को स्क्रीन पर पेश करने का तरीका फिल्म से जोड़े रखता है।



मोहित को संगीत का अच्छा साथ मिला है। कहानी में गानों को जोड़ कर उन्होंने फिल्म को अच्छे से आगे बढ़ाया है। अद्वैत और सारा की लव स्टोरी में भी कुछ अच्छे मोमेंट्स हैं।

More from User

09:03

पश्चिमी देशों में पांव पसारता कोरोनावायरस, 1 सप्ताह में 20 लाख मामले

Webdunia

03:18

छठ पर्व 2021: छठ पूजा की 30 पूजा सामग्री थाल में जरूर रखें

Webdunia

03:42

डेंगू से कैदी की मौत, UP की फतेहगढ़ जेल में बवाल

Webdunia

04:37

Russia में कोरोनावायरस का कहर, 1200 की जान गई, India में 10,929 मामले

Webdunia

02:08

यम फांस से मुक्ति के लिए भाईदूज पर Yamuna River में लगाई डुबकी

Webdunia

01:55

Sanjay Raut ने बताया, कैसे 50 रुपए से नीचे आएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

Webdunia

Related Videos

13:12

శ్రీశైలంలో మహాశివరాత్రి

Webdunia Telugu

01:28

అలా జాగ్రత్తలు పాటించకపోతే డయాబెటిస్‌తో కళ్లు పోతాయ్!

Webdunia Telugu

00:55

కేజీఎఫ్ దర్శకుడితో అకీరానందన్ సినీ ఎంట్రీ.. పవన్ పక్కా ప్లాన్!?

Webdunia Telugu

02:58

శ్రీకాళహస్తిలో శివరాత్రి ఉత్సవం

Webdunia Telugu

02:34

భీమ్లా నాయక్ కామన్ మ్యాన్ వాయిస్

Webdunia Telugu

02:34

భీమ్లా నాయక్ కామన్ మ్యాన్ వాయిస్

Webdunia Telugu